मोदीनगर। डॉक्टरों की टीम ने अनेक फूलदार वृक्ष लगाकर श्रमदान किया। साथ ही डाक्टरों ने वृक्षारोपण की महत्वा पर प्रकाश डाला।
रविवार को डॉक्टरों की टीम ने महेन्द्रपुरी कालोनी में पहल एक प्रयास सदस्यो के साथ मिलकर कचनार और लेजिस्टनिया के 16 वृक्ष लगाकर श्रमदान किया। रविवार को पहल एक प्रयास संस्था के सदस्य शहर के सम्मानित व जाने माने डॉक्टरों की टीम के साथ महेन्द्रपुरी कालोनी पहुचें, जहा खाटूश्याम मंदिर के निकट एक मैदान में 16 फूलदार व छायादार वृक्ष लगाए। संस्था द्वारा वहा उपस्थित डॉक्टरों ने टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टरों ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए, उन्होने कहा कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कितनी कमी रही, यह सभी लोग जानते है इसलिए सभी को अपने घर आंगन या घेरों में वृक्ष जरूर लगाने चाहिए। इस दौरान वृक्षारोपण करने वाले डॉक्टरों की टीम में डॉ0 दिनेश कंसल, डॉ0 कनक कंसल, डॉ0 सरिता त्यागी, डॉ0 सतीश त्यागी, डॉ0 पूनम गर्ग, डॉ0 रश्मि पिलानिया, डॉ0 विनय पिलानिया, डॉ0 एसके गुप्ता, डाॅ0 सुनिन्दा गोविल, डॉ0 पल्लवी मिश्रा, डॉ0 चंद्रमोहन, डॉ0 गुरुदत्त, डॉ0 अंजना गुप्ता, रवि नेहरा आदि मौजूद रहे। इस दौरान संस्था के सदस्यों में विष्णु वर्मा, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, मनोज जैन, दौलत राम आदि उपस्थित रहे।