मोदीनगर। नगर की प्रसिद्व सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई फाॅउंडेशन ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत गाकर माहौल को तरोताजा कर दिया।
नगर की प्रसिद्व सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई फाॅउंडेशन के तत्वाधान में वृहदस्तर पर सारा रोड स्थिती नीजी स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता पूजा चौधरी के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें तीज कीन
पूजा चौधरी पत्नी हरेन्द्र चौधरी व द्वितीय स्थान पर सुहानी पत्नी विशाल चुनी गई। संस्था की ओर कुसुम सोनी ने दोनों तीज कीन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया। इस दौरान विभन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें रेखा, पूनम, सीमा, वंदना, मधु, संगीता, सिमरन, शिवानी, वंदना वर्मा, पूजा वर्मा, पलक सोनी, सुनीता चौधरी, राशी आदि मौजूद रही।