Disha Bhoomi
Disha Bhoomi

Modinagar सिक्ख धर्म के महान प्रचारक एवं विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह के द्वारा प्रमुख सामाजिक संस्था निष्काम सेवक जत्थे को मानवता की सेवा के लिए किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। निष्काम सेवक जत्थे के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने बताया कि गाजियाबाद स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा बजरिया में महान ज्ञानी पिंदरपाल सिंह का एक विशाल गुरमत समागम आयोजित किया गया था, जंहा पर धर्म के महान प्रचारक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह के हाथों यह सम्मान निष्काम परिवार को दिया गया। जसमीत सिंह के अनुसार यह उच्च स्तरीय सम्मान मोदीनगर में निष्काम परिवार के द्वारा पिछले कुछ वर्षों से की जा रही, आपदा प्रबंधन सेवाओं जिनमें निःशुल्क पेशेंट बेड, निःशुल्क व्हीलचेयर, निःशुल्क ऑक्सीजन कंसट्रेटर, निःशुल्क दाह संस्कार सेवा, गुरु का लंगर, निःशुल्क चिकित्सा कैंप सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं को लेकर दिया गया है। जिसके लिए निष्काम सेवक जत्थे की समस्त टीम अपनें को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही है। सम्मान प्राप्त करनें के पश्चात जसमीत सिंह व उनकी समस्त टीम नें इस पवित्र सम्मान के लिए ज्ञानी पिंदरपाल सिंह एवं गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा बजरिया की प्रबंधक कमेटी का तहेदिल से आभार प्रकट करते हुए इस सम्मान का मान बरकरार रखते हुए आगे भी इसी तरह से मानवता की सेवा में जुटे रहनें का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सरदार अरविंद सिंह, जसदीप सिंह, मोन्टू छाबड़ा, पुनीत बतरा, जसबीर भूटानी, जतिन्दर कौर, अनुप्रीत कौर, रविकांत ठाकुर, गौरव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here