
Modinagar youth assaulted : गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित मोदीपोन चौकी इलाके में गदाना गांव के पास एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार चार लोगों ने स्कूटर सवार युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद से लौटते समय रोका गया युवक
पीड़ित युवक के अनुसार वह गाजियाबाद में अपना काम खत्म कर स्कूटर से अपने घर भोजपुर क्षेत्र लौट रहा था। जब वह गदाना गांव के पास पहुंचा तो एक कार में सवार कुछ लोगों ने उसकी स्कूटर को साइड से दबाकर रोक लिया।
लाठी-डंडों से किया हमला
आरोप है कि कार से उतरे एक युवक ने डंडा निकाल लिया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं।
शोर मचने पर आरोपी हुए फरार
घटना के दौरान आसपास लोगों की आवाजाही और शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से कार में सवार होकर भोजपुर की दिशा में फरार हो गए। घायल युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीएचसी गोविंदपुरी में कराया गया उपचार
सूचना मिलने पर मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए गोविंदपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
क्या बोले एसीपी भास्कर वर्मा?
मोदीनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Youth Assaulted Near Gadana Village in Modinagar, Four Car-Borne Men Beat Scooter Rider
Modinagar, Ghaziabad: A shocking incident of assault has been reported from the Modipon outpost area under Modinagar Police Station in Ghaziabad district. A scooter rider was allegedly stopped and beaten by four men travelling in a car near Gadana village, leaving him with serious injuries to both hands.
Victim Stopped While Returning Home
According to the victim, he was returning to his home in the Bhojpur area after finishing work in Ghaziabad. As he reached near Gadana village, a car carrying several individuals allegedly forced him to stop by blocking his scooter.
Attack with Sticks and Rods
The victim alleged that one of the accused got out of the car carrying a stick and, along with his companions, attacked him with sticks and rods. The assault resulted in severe injuries to both of his hands.
Accused Fled Towards Bhojpur
Following the attack, local commotion and noise attracted attention, prompting the accused to flee the scene in their car towards the Bhojpur side.
Injured Youth Taken to CHC Govindpuri
After receiving information, Modinagar Police reached the spot and shifted the injured victim to CHC Govindpuri for medical treatment.
Police Examining CCTV Footage
Police officials have initiated an investigation into the incident. CCTV footage from nearby areas and other available evidence are being examined to identify and trace the accused persons.
ACP Bhaskar Verma’s Statement
Modinagar ACP Bhaskar Verma stated that a written complaint has been received from the victim. The matter is under investigation, and appropriate legal action will be taken based on the findings of the inquiry.

