Meerut टोक्यो ओलिंपिक गेम्स एथलेटिक के 20 पैदल चाल इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचीं मेरठ की ओलिंपियन एथलीट प्रियंका गोस्वामी का आत्मविश्वास ऊंचा है। यह आत्मविश्वास उनके अभ्यास और प्रदर्शन का कारण बना है। प्रियंका गोस्वामी ने फरवरी 2021 में रांची में हुई पैदल चाल क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के लिए कोटा हासिल किया था और शानदार प्रदर्शन दिखाया था। रांची में प्रियंका ने 20 किमी की दूरी 1:28:45 घंटे में पूरी कर नया नेशनल रिकार्ड अपने नाम किया था। प्रियंका ने तब से टोक्यो जाने के पहले तक अपने उस प्रदर्शन को कायम रखा है।

राष्ट्रीय प्रदर्शन पर पदक की उम्मीद : प्रियंका गोस्वामी के कोच गौरव त्यागी के अनुसार रियो ओलिंपिक गेम्स में 1:28:25 से 1:28:37 के बीच ही तीनों पदक थे। प्रियंका ने अपने अभ्यास में नेशनल रिकार्ड के प्रदर्शन को कायम रखा है। हालांकि ओलिंपिक रिकार्ड 1:25 के करीब है जिससे प्रियंका पीछे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *