• बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके किस्से हमेशा चिंटू जी के फैंस के दिल में रहेंगे। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उन्हें कितना मिस करती हैं ये उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ही पता चलता है। आज ऋषि कपूर का जन्मदिन है, और इस ख़ास दिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा फिर से पापा को याद कर भावुक हो गई हैं। रिद्धिमा ने पापा को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर की हैं। इन फोटोज़ में ऋषि कपूर अपने परिवार के साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here