Home AROND US Delhi : मिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह बावा का शव, जाँच में जुटी पुलिस

Delhi : मिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह बावा का शव, जाँच में जुटी पुलिस

0

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क में लटका हुआ मिला। पार्क में घूमने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर निवासी थे। सोमवार की शाम जब लोग पार्क में घूम रहे थे, तो उन्होंने पार्क की ग्रिल से किसी शख्स की लाश को लटकते हुए देखा। लाश को देख लोगों के पसीने छूट गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पु​लिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here