मोदीनगर।  भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध चुनी गयीं जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती ममता त्यागी, उनके पति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी व भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह का यहाँ एक आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक चिंन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सोना एनक्लेव स्थित पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्वेदश जैन के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी ने कहा कि भाजपा विकास की पक्षधर है। कोविड-19 के संक्रमण काल में भी विकास गति पकडे हुये है। सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओ, महिलाओं व किसान मजदूर हित में कई योजनाओं को लागू किया है ओर विकास की गति को चार गुणा बढाया है। कहा  िक वह भी अपने दायित्वों का बड़ी ही निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगी। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती  सुचेता सिंह ने कहा कि वह  गांव-गांव में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की अलख जगायेंगी ओर अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा के साथ ही स्वंय रोजगार के अवसर प्रदान करने की ओर फोक्स करेंगी। ओर ग्रामीणो के साथ ही पार्टी के वरिष्ठजनों के सहयोग से गांव के विकास को गति देने का प्रयास करेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि दोनो ही पदों पर संगठन की बदौलत जीत हुई है। पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओ के दम पर आगामी विधानसभा-2022 का चुनाव भी पार्टी जीतेगी। इस अवसर पर पार्टी नेता स्वदेश जैन ने आगुंतक अतिथियों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया। ओर उनके समक्ष क्षेत्र से जुडी समस्याओं को भी उठाया। कार्यक्रम में मौजूद रही विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने शिरकत करते हुए पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया ओर क्षेत्र में लगातार विकास के लिये की जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीवरेज पाइपलाइन को लेकर बरती जा रही अनियमिताओ के मामले में शीघ्र ही तकनीक टीम से जांच कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित तिसावड़, पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी तिबडा, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, नवीन जायसवाल, सतीश जैन, नेमदत्त, श्याम सुंदर मिश्रा, कटार सिंह, नितिन मित्तल, अनिल सैन, प्रवीण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उर्पिस्थत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *