Home AROND US इतिहास में दर्ज 21 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास में दर्ज 21 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0

*जॉन जे 1784 में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
*रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने 1898 में रेडियम की खोज की।
*अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने 1921 में धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
*ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर 1923 में नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
*अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड 1931 में न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
*रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन 1937 में किया गया।
*पुर्तग़ाली शासकों ने 1949 में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
*सैफुद्दीन किचलू 1952 में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
*अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने 1962 में बहामास में बातचीत के बाद    एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
*कर्ट वॉल्डहाइम 1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
*पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को 1974 में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
*मेडागास्कर में 1975 में संविधान लागू हुआ।
*स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 1988 में 258 यात्रियों के साथ           दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
*कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 1991 में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति-
*बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म 1550 हुआ।
*बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का    जन्म 1881 हुआ।
*छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर
प्यारेलाल सिंह का जन्म 1891 हुआ।
*संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म 1918 हुआ।
*कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म 1932 हुआ।
*भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म 1959 में हुआ।
*वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म 1974 हुआ।

21 दिसंबर को हुए निधन-
*भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का 1968 में निधन हुआ।
*भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन 2007 में हुआ।
*देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन 2011 में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here