मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के तिबड़ा रजवाहा मार्ग पर हापुड़ रोड के पास शुक्रवार दोपहर एक चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार सिपाही सोनू उपाध्याय ने कूदकर अपनी जान बचाई।
मोदीनगर में तिबड़ा रजवाहा मार्ग पर बाइक में लगी आग। सोनू उपाध्याय उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। सोनू की तैनाती जनपद हापुड़ न्यायालय में है। वह शुक्रवार दोपहर गांव गदाना स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर तिबड़ा रजवाहा मार्ग होते हुए गांव सीकरी जा रहे थे। जैसे ही वह हापुड़ मार्ग से रजवाहा मार्ग पर पहुंचे तभी अचानक बाइक में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी आदि की मदद से आग पर काबू पाया।