
Modinagar News: मोदीनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर में गुरुवार को “सेवा संकल्प अभियान” का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह ने किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण भी जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और आमजन से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
टीबी मरीजों को वितरित की गई पोषण पोटली
सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद और पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई।
इसके अलावा मरीजों और अन्य लाभार्थियों को फलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य और पोषण के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर
ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने और पात्र लोगों को उपलब्ध योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की अपील की।
पोषण और गैर-संचारी रोगों को लेकर होगी जागरूकता
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लोगों को पोषण, गैर-संचारी रोगों की जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।
डॉ. रवि शर्मा ने किया रक्तदान
कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर में रक्तदान भी किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सा स्टाफ और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “सेवा के माध्यम से स्वस्थ समाज” के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Seva Sankalp Abhiyan Begins in Modinagar, Nutrition Kits Distributed to TB Patients
Modinagar News: The Seva Sankalp Abhiyan was launched at the Primary Health Centre in Bhojpur, Modinagar, on Thursday. Block Pramukh Sucheta Singh inaugurated the campaign, which will run from September 17 to October 17, 2026.
The month-long campaign will focus on health services, nutrition and public awareness activities across the area.
Nutrition Kits Distributed to TB Patients
As part of the Seva Sankalp Abhiyan, special emphasis will be placed on ensuring that eligible and needy beneficiaries receive health and nutrition-related services.
During the launch programme, nutrition kits were distributed to TB patients. Fruits were also distributed among patients and other beneficiaries.
The programme also highlighted the importance of nutrition and access to healthcare services.
Environmental Awareness Message
During the event, Block Pramukh Sucheta Singh presented a plant as a message of environmental conservation.
She said that a healthy society requires not only better healthcare services but also a clean and healthy environment. She appealed to the health department team and members of the public to actively participate in environmental protection.
Focus on Nutrition and Health Awareness
Medical Officer in-charge Dr Ravi Sharma said that several health and public awareness activities would be organised during the campaign.
The activities will focus on nutrition, screening for non-communicable diseases, maternal and child health, and awareness about available healthcare facilities.
The campaign will also focus on connecting eligible beneficiaries with healthcare services and improving awareness about health-related facilities.
Dr Ravi Sharma Donates Blood
On the occasion, Medical Officer in-charge Dr Ravi Sharma also donated blood at the Community Health Centre in Modinagar.
Health department officials, employees, medical staff and other concerned persons attended the programme.
At the conclusion of the event, participants pledged to promote the objective of “A Healthy Society Through Service.”

