मोदीनगर
निवाड़ी रोड पर बिजली घर के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई शिकायत मामले में पुलिस को नहीं दी गई है। निवाड़ी रोड के राहुल के मुताबिक, वे शनिवार को साइकिल पर बाजार से सामान लेने जा रहे थे। इस बीच जब वे बिजली घर के निकट पहुंचे तो निवाड़ी की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। सड़क पार करते हुए बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राहुल सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। उनकी कोहनी व घुटने में चोट आई। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बाइकसवार आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
