मोदीनगर

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में युवक के साथ अश्लील वीडियो बनाकर महिला द्वारा रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। एक साल पहले उनके बीच दोस्ती हुई थी। इस बीच महिला और युवक एक होटल में गए। वहां महिला ने चोरी से युवक का अश्लील वीडियो फोन में रिकार्ड कर लिया। अब दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक कालोनी के रहने वाले व्यक्ति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक, एक साल पहले उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। उनका आरोप है महिला ने उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। उनसे दिन-रात बातें करने लगी। कुछ दिन दोनों एक होटल में गए।वहां उनसे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने अपने साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब कुछ पहले युवक को जानकारी मिली कि महिला शादीशुदा है ओर पति से उनका विवाद चल रहा है। इसका जब विरोध किया तो महिला ने युवक को परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। कई बार रुपये भी ले लिये। अब भी महिला रुपयों की मांग कर रही है। पीड़ित बुरी तरह परेशान है। इतना ही नहीं, आरोपित महिला के कुछ साथी युवक को काल कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले में एसीपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *