मोदीनगर। गांव खंजरपुर में जिम से घर लौट रहे सूरज, वरुण और नितिन पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर गांव के सूरज के मुताबिक, वे अपने साथी वरूण के साथ जिम जाते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी जिम गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में चार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियो ने धारदार हथियार से सूरज और वरूण पर ताबड़तोड़ वार किये। बुरी तरह पीटा। इसके बाद खून से लथपथ हालत में दोनों को छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सूरज ने थाने में शिकायत दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अमराला के मुकुल, तिबड़ा के राहुल, शकूरपुर के हर्ष व भटजन के गोल्डी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियो की तलाश चल रही है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।
