मोदीनगर : भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी 26 वर्षीय गौरव की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। कोतवाली क्षेत्र की भूपेंद्रपुरी कालोनी की ऊषा गृहिणी हैं। उनके पति चंद्रपाल छह महीने से जेल में हैं। घर में बेटे गौरव व लाला और बेटी लाली के साथ रहती हैं। 26 वर्षीय बेटा गौरव सोमवार को घर में अकेला था। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। जब वे घर पहुंचे तो गौरव के कमरे का दरवाजा बंद था। स्वजन ने आवाज लगाई। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर गौरव का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, गौरव मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। आशंका है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्रसेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही गौरव की मौत का सही कारण पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *