मोदीनगर :
मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में मानकी तिराहे के पास सोमवार दोपहर गैंस गाेदाम में कलेक्शन के लिए गई महिला की कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर आरोपितों ने मैनेजर पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उनके पास पिस्टल थी। घटना के बाद से पीड़ित महिला दहशत में हैं। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
फफराना रोड निवासी कुसुम तोमर के मुताबिक, मानकी तिराहे के पास उनका गैंस गोदाम है। जहां दौसा बंजारपुर का परवेंद्र मैनेजर हैं। कुसुम सोमवार दोपहर को एजेंसी पर रुपये लेने के लिए कार से गई थी। कार उन्होंने गोदाम में खड़ी की और कार्यालय में चली गई। इसी बीच बाइक व स्कूटी से दो-तीन आरोपी आए और गाली-गलौज करने लगे। गैंस गोदाम में खड़ी कुसुम की कार में तोड़फोड़ करने लगे। कार के शीशे लाठी-डंडों से तोड़ दिये। ऐसा करता देख परवेंद्र मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध करने लगे। इसपर आरोपियों ने उनपर फायर कर दिया। गोली उनके पास से होकर गुजरी। किसी तरह छिपकर परवेंद्र ने जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए। उन्होंने कई राउंड फायर किये। गनीमत रही कि इस दौरान किसी सिलेंडर में गोली नहीं लगा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने परवेंद्र व कुसुम से घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि एजेंसी को लेकर परिवार के लोगों में विवाद चल रहा है। पुलिस इस एंगल पर काम कर रही है। कुसुम घटना के बाद से घबराई हुई है। उनका आरोप है कि आरोपी उनकी हत्या के इरादे से अाए थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि कुसुम की तरफ से तहरीर दी गई है। घटना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *