मोदीनगर भोजपुर के चुड़ियाला गांव में शुक्रवार रात 27 वर्षीय महिला फरहाना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। फरहाना तलाकशुदा थीं और वह चुड़ियाला में अपने चाचा के पास रह रहीं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। मूलरूप से मुरादनगर निवासी फरहाना का निकाह डासना निवासी युवक से हुआ था। फरहाना दो बच्चों की मां थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना खुदकुशी की लग रही है।