मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गांव गदाना निवासी विमला देवी घर से घेर की ओर जा रहीं थीं, रास्ते में गिर पड़ीं और मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विमला देवी बीमार रहती थीं। गांव गदाना निवासी अशोक कुमार किसान हैं। उनकी 60 वर्षीय पत्नी विमला देवी मंगलवार सुबह किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। परिजन ने खोजबीन की। इस बीच उनका शव तालाब के पास मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव पर कोई चोट का निशान नहीं था। परिजन ने पुलिस को बताया कि विमला काफी दिन से बीमार चल रही थी। ऐसे में अंदेशा है कि गर्मी के चलते उनकी मौत हो गई है।