मोदीनगर निवाड़ी थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ग़ाज़ियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र की गौपुरी की पार्वती(57) किसी काम से मोदीनगर आई थी। यहां वे दिल्ली मेरठ मार्ग पर एसआरएम के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच मेरठ की तरफ से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। आरोपित चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसीपी ने बताया कि आरोपी बस चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
