भोजपुर : थानाक्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के ने बताया कि वे पशुओं के चारे के लिए खेत में जा रही थी। इस बीच रास्ते में उन्हें एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक ने महिला के छेड़खानी कर दी। विरोध पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि गोविंद पर केस दर्ज किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।
