मोदीनगर

मकान कब्जाने के विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीट दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र की धर्मपुरी कालाेनी की है। मामले मे एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा हुआ था। इस मुकदमे में फैसले के लिए भी महिला पर दबाव बनाया जा रहा है। मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मपुरी कालोनी की बबीता के मुताबिक, उन्होंने कुछ समय पहले यहां मकान खरीदा था। लेकिन आरोपित हिस्ट्रीशीटर मकान पर कब्जा करना चाहता था। उन्हें मकान में निर्माण नहीं कराने देता था। उन्हें हत्या की धमकी तक मिली। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज किया गया। उसके बाद से ही उनपर फैसला करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। अब दो दिन पहले बबीता घर पर थी। इस बीच दो महिलाएं जबरन घर में आई और उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। विरोध पर मारपीट की गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आए तो महिलाएं भाग निकली। बबीता का आरोप है कि इन महिलाओं की आरोपित हिस्ट्रीशीटर से ही मिलीभगत है। पीड़िता ने तुरंत थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित राजेंद्री व विधि के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किसी के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *