Disha Bhoomi

Modinagar | युवक ने मुकदमा वापस न करने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने थाने में युवक के विरूद्ध तहरीर दे कार्रवाही की मांग की है।
थानान्तर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ गतदिनों से एक युवक जबरन शादी करने का दबाब बना रहा है। विरोध करने पर वह गंदी गंदी गालियां देता है। महिला ने इस बात की शिकायत कर पुलिस में उक्त युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कार्रवाही की मांग की है। अब युवक महिला से मुकदमा वापस लिये जाने का दबाब बना रहा है। महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुये पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *