Modinagar : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा का स्वागत किया गया।
फूड प्लाजा होटल स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल अपने आरंभ से ही व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी व्यापारी हितों के लिए लड़ाई पूरे दमखम से लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोरोना वायरस के कारण व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की तथा अन्य मांगों में घरेलू तथा व्यवसायिक विद्युत दरों को एक समान करने व व्यापारियों के स्टॉक बीमा को लागू करने की मांग भी की, साथ में शिक्षकों व स्नातकों की तरह व्यापारियों के लिए भी एमएलसी सीटें बनाने की मांग की। उन्होंने आगामी 26 दिसंबर को मुरादाबाद में होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मोदीनगर के सभी व्यापारियों व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से मेहराम चंदेला को नगर अध्यक्ष व डॉ0 अनुज अग्रवाल को नगर महामंत्री चुना गया। निश्चय डंग को नगर अध्यक्ष युवा घोषित किया गया। मंच का संचालन डॉ0 अनुज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश जैन, प्रदेश वरिष्ठ संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक जिंदल, अशोक शर्मा, ओमदत्त गुप्ता, प्रमोद सिंघल, प्रदीप बोस, मेहराम चंदेला, डॉ0 अनुज अग्रवाल, नीरज गर्ग, विशाल जैन, राजकुमार ढ़ींगरा, जतिन अरोड़ा, विश्वदीप भारद्वाज, योगेश सेन, मोहन गुप्ता, संजय शर्मा, दीपक गुप्ता, गंगा शरण शर्मा, लक्ष्मीकांत गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संजीव अरोड़ा, कपिल गुप्ता, गुरजिंदर सिंह व महिला टीम की अध्यक्ष मीतू अरोड़ा, महामंत्री डॉ0 एकता भारद्वाज, पूनम ढींगरा, पूजा चौधरी, निधि केसरवानी आदि दर्जनों व्यापारीगण उपस्थित थे।
