• मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।
  • वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।
  • मिथुन- 02:05 pm के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।
  • कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।
  • सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।
  • कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर सप्तम गोचर व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
  • तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
  • वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
  • धनु- चन्द्रमा आज 02:05 तक मीन राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।
  • मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
  • कुंभ- आज मीन में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
  • मीन- चन्द्रमा का प्रातःकाल इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *