Modinagar मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में अधिकतर मुस्लिम महिलाओं ने हिजाब में अपना मतदान किया। इस दौरान मुस्लिम क्षेत्रों में महिलाओं ने भारी संख्या में मतदान किया।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों त्यौड़ी, कलछीना, फरीदनगर, मछरी, मानकी, किदवई नगर, सुहाना, नहाली, अबूपुर, बेगमाबाद, विजय नगर व बिसोखर आदि में मतदान केन्द्रों पर अधिकतर संख्या में महिलाओं की भागेदारी ने भी मतदान प्रतिशत को जनपद की अन्य विधानसभा सीटों से अधिक मोदीनगर विधानसभा सीट पर पंहुचाने का काम किया। मुस्लिम महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुऐ हिजाब के साथ मतदान किया।