Modinagar थाना मोदीनगर के पास प्राथमिक विद्यालय बेगमाबाद व टीआरएम पब्लिक स्कूल परिसर में मतदान केन्द्र बनाए गए है। मतदान करने के लिए आने वाले लोगों ने अपने अपने वाहन सड़क पर ही आडे तिरछे खडे कर दिए। जिस कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। जाम के कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले राहगीर परेशान रहे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर मोदीनगर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर गांव बेगमाबाद के लिए प्राथमिक विद्यालय व शहर के लोगों के लिए टीआरएम पब्लिक स्कूल परिसर में मतदान केन्द्र बनाए गए थे। थाना के आसपास सड़क पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहन भी सड़क पर खडे थे। इसके अलावा वोट डालने अपने वाहन से आने वाले लोगों ने भी सड़क पर ही आडे तिरछे वाहन खडे कर दिए। सड़क पर वाहन खडे होने के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिस कारण जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लगनी शुरू हो गई। जाम के कारण दो किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जाम के कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से लगा जाम देर शाम तक लगा रहा। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा सड़क पर खडे वाहनों को हटाया गया था।