गाजियाबाद:कोतवाली क्षेत्र के बिहारीनगर इलाके में कुछ युवकों द्वारा एक मजार को तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर एक मिनट के वीडियो में छह युवक हथौड़े से मजार तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक अपने साथ एक ठेला भी लेकर आए जिसमें वह मलबा भी भर रहे हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। शुरूआती जांच में वीडियो करीब दो महीने पुराना पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *