Modinagar प्रख्यात सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सीए राहुल जैन की अध्यक्षता में सोना एन्क्लेव, में किया गया। जिसमें भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह मुख्य अतिथि रहीं। जिनका संस्था की ओर से संस्थापक सचिव डॉ॰ सोनिका जैन व अन्य महिला सदस्यों ने पटका पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें डॉ॰ गुरप्रीत सिंह सचदेवा, अमित गोयल, सुनिता शर्मा, गजाला बारी, सोनिया गर्ग, छमा गुप्ता, पारुल मित्तल, सौम्या जैन व राजेश अरोड़ा ने प्रमुख भूमिका निभाई। गीता कौशिक, पिंकी चौधरी, स्तुति गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं। राहुल जैन ने कहा कि कोरोना के कारण बहुत समय के बाद इस प्रकार का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने कुछ समय के लिए अपनी सारी परेशानियों को भुला कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीके ढींगरा, रेखा गोयल, मधु जैन, शशि ढींगरा, नीशू ग्रोवर, कामाक्षी महेश्वरी, ऋचा महेश्वरी, आंचल बंसल, निशा गर्ग, रश्मी गर्ग, ज्योति रानी, ज्योति ग्रोवर आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रही।