Modinagar : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गुर्जर नेता, पूर्व मंत्री व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (राजा लंढौरा) का भाजपा के मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश जैन के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बोस, नगराध्यक्ष मेहराम चन्देला, महामंत्री डॉ0 अनुज अग्रवाल, सतीश जैन, वीरपाल गुर्जर, विशाल जैन, गौरव जैन व आकाश कुमार सहित दर्जनों व्यापारी शामिल रहें।