मोदीनगर। थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार (32) का शव पंखे से लटका मिला। वह पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने के कारण अवसाद में थे। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है। बिहार के मोतिहारी जिले का प्रमोद (32 वर्षीय) कामगार था। वह नाए विश्वकर्मा बस्ती में किराये के मकान पर में रह रहा था। उसकी पत्नी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। आठ दिन पहले प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर पत्नी घर से चली गई। अपने दो बच्चों को भी छोड़ गई। इससे आहत युवक ने ड्यूटी जाना बंद कर कन दिया और रोजाना शराब पीने लगा। रविवार शाम को वह कमेरे से बाहर नहीं आया। सोमवार सुबह भी जब 11 बजे तक वह नहीं निकला तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने खिड़की से देखा तो प्रमोद का शव पंखे पर फंदे से लटका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रमोद दो दिन पहले दोनों बच्चों को ससुराल छोड़ आया था। एसीपी ने बताया शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *