मोदीनगर :यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को मोदीनगर तहसील पर सवर्ण समाज के लोगों ने हंगामा किया। सरकार के नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। लोगों ने इसे काला कानून बताया। नियमों में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। तहसीलदार ने उनकी मांग शासन स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। सुबह करीब 11 बजे लोग तहसील पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार का यह नियम सवर्ण समाज के विरोध में है। नियमों को लेकर सवर्ण समाज के लोगाें को दबाने का सरकार काम कर रही है। यह तानाशाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
