मोदीनगर नगर की कावेरी एन्कलेव कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में लोग एकजुट हो गए है। कॉलोनी के लोगों ने टावर निर्माण स्थल के पास जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ तो तहसील का घेराव किया जाएगा। बता दे कि कावेरी कॉलोनी में मोबाइल टावर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कॉलोनी के लोग काफी समय से इसका विरोध कर रहे है। कॉलोनी के लोगों का 5 जी टावर लगने के बाद उससे निकलने वाले रेडियशन से बीमारी फैलने की आशंका है। गुरुवार शाम को कॉलोनी महिला एकत्र होकर जिस स्थान पर मोबाइल टावर का निर्माण कार्य चल रहा है,वहां पर पहुंची और हंगामा करना शुरु कर दिया। महिलाओं ने निर्माण कार्य जबरन रोक लिया और धरने पर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिया जाएगा। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलओं को शांत किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि टावर का निर्माण कार्य नहीं रुका तो मोदीनगर तहसील का घेराव किया जाएगा।