मुरादनगर। थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अबूपुर गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। रविवार शव को देखकर लोगो ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया ओर शिनाख्त की कोशिश की। काफी कोशिश करने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। शव की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत हुई है। एसीपी लिपि नागायच का कहना है कि व्यक्ति के शव की पहचान नहीं सकी है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।