मोदीनगर
दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसस्टैंड के निकट बस ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। हापुड़ जिले के गांव नंगोला की 48 वर्षीय महिला नफीसा बृहस्पतिवार रात को मोदीनगर आई थी। यहां वे दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसस्टैंड के निकट पैदल जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंचे। आरोपित चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। एसीपी ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।