मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं से आईवीएफ कराने के नाम पर 2.90 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। अब रुपये लौटाने के लिए कहने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव की दो महिलाएं शुक्रवार को मोदीनगर थाने पहुंची थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक आरोपित ने कुछ महीने पहले उन्हें आईवीएफ के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने सुरक्षित व सस्ता इलाज बताया। इस एवज में उनसे 2.90 लाख रुपए ले गए। लेकिन काफी समय तक भी आईवीएफ नहीं हुआ। अब महिलाएं अपने रुपये लौटाने के लिए कह रही हैं। लेकिन आरोपितों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।