मुरादनगर। एनसीआर में मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच लाख रुपये की कीमत के 20 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में दो चोर घूम रहे हैं। रेलवे स्टेशन से कच्चे रास्ते पर झाड़ियों ने नीचे दो युवक बैठे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम आदित्य व आकाश निवासी गांव धेदा बताया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के बीस मोबाइल भी बरामद किए हैं।
