मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र की अलग-अलग इलाकों से दो किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक कालोनी के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी दोपहर को किसी काम से घर से निकली थी। लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटी। स्वजन ने पता किया तो जानकारी मिली कि किशोरी काे एक युवक के साथ देखा गया है। स्वजन उसके घर पहुंचें तो वह भी गायब मिला। स्वजन ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं, मोदीनगर की ही एक कालोनी में किशोरी बाजार गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। स्वजन ने अपहरण का आरोप लगाया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर लिये गए हैं। जल्द सकुशल बरामदगी होगी।
