मोदीनगर :भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्योड़ी-7 बिस्वा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दाेनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमले किये। पुलिस ने नौ आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव त्योडी-7 बिस्वा में गुलफाम व फरियाद का घर आसपास में ही है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर मंगलवार शाम को दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने काल कर अपने साथियों व परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई। थाने में तैनात दारोगा महेंद्र सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि त्योडी-7 बिस्वा के गुल्फाम, अकरम, शबाना, गुल्लो, फरियाद, फैजल, सोहेल, मोहसिना व रिहाना पर केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।