मोदीनगर
थाना क्षेत्र की गोविन्दपुरी कालोनी में वाहन टकराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोविन्दपुरी कालोनी में सोमवार रात दस बजे सारा रोड पर विकास अपने वाहन से जा रहे थे। इसी बीच सामने से आरोपी अपने वाहन से रहा था। वाहन आमने- सामने से टकरा गए। इस बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने साथियों को काल कर मौके पर बुला लिया। दोनों लाठी डंडे लेकर पहुंचे। आते ही एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हंगामा होने लगा। विवाद दो समुदायों के बीच होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनो पक्ष के लोग चौकी पहुंचे व एक दूसरे हमला करने के आरोप लगाए। जांच के बाद पुलिस ने विकास की शिकायत पर केस दर्ज किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।