मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र में फर्जी पतों पर जारी हुए 22 पासपोर्ट मामले में भोजपुर थाने के निलंबित किए गए मुंशी दीपक कुमार से मिलीभगत के शक में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें मुरादनगर थाने में तैनात सिपाही संदीप और मोदीनगर थाने में तैनात सिपाही पर कार्रवाई की गई है।इन दोनों सिपाहियों पर आरोप है कि यह दीपक कुमार के साथ मिलकर पासपोर्ट फर्जीवाड़े में शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।मोदीनगर क्षेत्र के एक अन्य पोस्टमैन की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। फर्जी पासपोर्ट मामले में अभी तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और नौ दारोगा, दो सिपाही लाइन हाजिर हुए हैं जबकि एक सिपाही निलंबित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *