मोदीनगर :मोदीनगर पुलिस ने मुरादनगर से मोदीनगर में आटो में गांजा बचने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 पुड़िया गांजा, छह हजार रुपये नकद बरामद किया है।एसीपी माेदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोदीनगर की सच्चाधाम कालोनी का आकाश मोघा व तिबड़ा रोड स्थित नेहरू नगर कालोनी का ललित उर्फ मोनू हैं। मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी आटो से क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करते हैं। इस टीम ने शनिवार रात को चेकिंग अभियान चलाया। कादराबाद में एक आटो आता दिखा। शक होने पर उसे रूकने का इशारा किया तो आरोपी आटो छोड़कर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा, तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा की पुड़िया मिली। उसके साथी के पास से भी गांजा बरामद हुआ। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे मुरादनगर से गांजा खरीदते थे। जिसकी पुड़िया बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। लंबे समय से इस अवैध व्यापार में शामिल चल रहे हैं। एसीपी ने बताया कि संबंधित धाराओं में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
