मोदीनगर : नगरपालिका की तरफ से शहर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। रैली में हिस्सा लेने वाले कैडेट्स व अन्य लोगों ने हाथ में तिरंगा ले रखा था। रैली डा. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कालेज से शुरू हुई। रैली राजचौपले पर पहुंची और यहां स्थापित बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगरपालिका चेयरमैन विनोद वैशाली ने हरी झंड़ी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस माैके पर नगरपालिका ईओ नरेंद्रमोहन मिश्र, डा. सतीश चंद्र अग्रवाल, प्रवीण जैनर, अमरीश कुमार, दिनेश कुमार,आदि उपस्थित रहे।
