मोदीनगर :थाना क्षेत्र के बिसोखर में व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर खाते से 25 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनसे खाते की जानकारी समेत अन्य दस्तावेज मांगे। जिसके बाद काल काट दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। बिसाेेखर के रविंद्र कुमार व्यापारी हैं। उनके मुताबिक, वे अपने घर पर थे। इस बीच उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से वाट्सअप काल आई। इसके बाद वीडियो काल आई। इसपर सामने से व्यक्ति बोल रहा था। उसने खुद को अधिकारी बताया। कहा रविंद्र ने किसी को हत्या की धमकी दी है। उनके खिलाफ शिकायत मिली है। रविेंद्र ने मना किया तो आराेपित ने उन्हें धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने डराकर उनसे खाते की जानकारी समेत अन्य दस्तावेज मांगे। जिसके बाद काल काट दी। तुरंत बाद उनके खाते से 25 हजार रुपये डेबिट हो गए। तभी से पीड़ित घबराए हैं। उन्होंने थाने में शिकायत देेकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *