दौराला हाईवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवती और तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक और युवती स्कूटी पर सवार थे, जबकि होंडा सिटी कार में चार युवक सवार थे, जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई। बाकी दो युवक घायल हैं। पुलिस ने चारों शव मर्चरी पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर ब्रिजेश चौहान ने बताया कि रविवार देर रात स्कूटी सवार होंडा सिटी कार सवार इंचौली में गांव जमालपुर निवासी रजत, सिविल लाइन मेरठ निवासी अर्जुन, कंकरखेड़ा निवासी वीरेंद्र और दौराला के मटौर निवासी सुरेंद्र सवार थे।

स्कूटी के पास ही एक युवक और एक युवती खून से लथपथ पड़े थे। होंडा सिटी कार की रफ्तार थोड़ी तेज थी, जिस वजह से कार स्कूटी या घायलों के ऊपर न चढ़ जाए, इसे ध्यान में रखते हुए कट लगाया तो अनयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें रजत और अर्जुन बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर टोल एंबूलेंस और दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रजत, अर्जुन समेत स्कूटी सवार युवक और युवती को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायल वीरेंद्र व सुरेंद्र का उपचार किया गया। स्कूटी सवार मृतक युवक की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर स्थित मिर्जापुर निवासी शाहिद पुत्र खुर्शीद और मृतक युवती की पहचान हेमा पुत्री सुरेश निवासी आनंद विहार गाजियाबाद के रुप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक युवक शाहिद है और युवती हेमा है। साथ ही जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *