Modinagar रविवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रही एक डग्गामार बस खराब हो गई। जिस कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लग गया। सुबह दस बजे से लगा जाम देर शाम तक लगा रहा। जाम लगने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एक डग्गामार बस सवारी लेकर गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर रविवार सुबह दस बजे के आसपास अचानक खराब हो गई। बस कुछ इस तरह से खराब हुई कि वाहनों को आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। पुलिस ने दोपहर साढे बारह बजे के आसपास बस को तो सड़क से हटवा दिया, लेकिन जाम से कोई राहत नहीं मिला। जाम के कारण गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले मार्ग पर तीन किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। सुबह से लगा जाम देर शाम तक लगा रहा। जाम के कारण राहगीरों ने सम्पर्क मार्गो का सहारा लिया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। पुलिस सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है। जाम को देखते हुए दिल्ली मेरठ मार्ग पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए है।