मोदीनगर : दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित गांव सीकरी कला में दूध खरीदने जा रहे युवक को बाइकसवार आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर तेल मिल के पास ले गए। वहां उसने घर का मोबाइल नंबर मांगा मना करने पर आरोपियों ने युवक को फिर पीटा। इसके बाद उन्हें बसस्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। युवक के दादा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र की सीकरी कलां गांव के सत्यपाल शर्मा के मुताबिक, उनका पौता रविवार सुबह बाजार से दूध खरीदने गया था। इस बीच रास्ते में बाइकसवार आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने जबरन उन्हें बाइक पर बैठाया और तेल मिल गेट पर ले आ गए। यहां उन्हें बुरी तरह पीटा। अपने घर का मोबाइल नंबर मांगा। लेकिन पीड़ित ने नहीं दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें खूब पीटा। फिर बाइक से बसस्टैंड लाकर छोड़ दिया। किसी तरह पीड़ित अपनी बुआ के घर पहुंचे और स्वजन को सूचित किया। युवक के दादा ने थाने में शिकायत दी है। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *