मोदीनगर :दलित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दलित समाज में भारी रोष है। समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया।एक वीडियो रविवार काे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो करीब एक मिनट का है। इस युवक दलित समाज को लेकर टिप्पणी कर रहा है। तरह-तरह की कमेंटबाजी की जा रही है। यह सब उसने फेसबुक पर लाइव आकर किया। किसी व्यक्ति ने स्क्रीन रिकार्ड कर वीडियो काे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों ने इसको लेकर रोष है। एसीपी का कहना है कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
