मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साई महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला ने एसीपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला के अनुसार, निकाह से पूर्व वह बीमार हो गई थी। गांव का ही झोलाछाप चिकित्सक अफसार उपचार करने आता था। इसी दौरान उनकी बातें शुरू हुई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर जून महीने में पुलिस ने केस दर्ज किया। लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि महिला पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने एसीपी मोदीनगर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। चेतावनी दी यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेगी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।