मोदीनगर :कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राजचौपले के पास बदमाशों ने महिला को झांसे में लेकर जेवर व मोबाइल ठग लिये।पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। निवाड़ी की अनीता की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही है। उनका मोदीनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। महिला बृहस्पतिवार को यहां दवा लेने आई थी। इस बीच उन्हें दो आरोपी मिले और रास्ता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया। आरोपियों ने उनकी तबीयत पूछी। महिला ने बताया कि उन्हें पैरों में दर्द रहता है। इसपर आरोपियों ने कहा कि वे उनका उपचार कर देंगे। इसपर आरोपियों ने उनसे जेवर उतरवा लिये। जेवर व मोबाइल को पर्स में रखने को कहा। इसके बाद महिला से दो कदम आगे व पीछे चलने के लिए कहा। महिला ने ऐसा ही किया। बातों में लगाकर आरोपियों ने उनसे पर्स ले लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन वे नहीं रुके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिख रहे हैं। एसीपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *