Modinagar : युवा पंजाबी संगठन द्वारा श्री गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत सप्ताह के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर गोविंदपुरी के विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरण की गई साथ ही चार साहिबजादे चल-चित्र का प्रसारण हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन के प्रभारी व नगर अध्यक्ष अजय ग्रोवर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्रों को शहीदी सप्ताह के बारे में जानकारी दी। पंजाबी संगठन के चीफ सेश्री गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत सप्ताह के उपलक्ष में किया गया कार्यक्रम का आयोजनक्रेटरी संजय नय्यर ने गुरु गोविंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। युवा पंजाबी संगठन के जिला अध्यक्ष हरेंद्र अरोड़ा ने छात्रों से अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। संगठन के जिला महासचिव हिमांशु थापर ने भी विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पंजाबी महिला संगठन की अध्यक्ष डॉ0 शालिनी नय्यर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। मंच का संचालन मुकुल अरोड़ा ने किया। इस दौरान रमेश खुराना, विश्वबंधु सचदेवा, पवन सचदेवा, तारा धीर, प्रिंस मेंदीरत्ता, रवीश चचड़ा, मनीष अरोड़ा, लवी खुल्लर, प्रिंस भल्ला, वरुण भल्ला, विशु भूटानी, अशोक नारंग, सुखविंदर सिंह भूटानी, महिला संगठन से शालिनी चौधरी अंजलि सचदेवा, हर्षिता चौधरी, गीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *